भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें 60 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये तथा शेष विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुये। महाविद्यालय की प्रावीण्या सूची में सर्वाधिक अंक माइक्रोबायोलॉजी की छात्राओं ने प्राप्त किए।












