भिलाई। श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का आज से शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा ने नव प्रवेशित छात्रों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालयीन गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्री गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती जया मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसंचार, फैशन और इंटिरियर डिजाइन का पाठ्यक्रम पूर्णत: रोजगार उन्मुख है।












