भिलाई। भिलाई निवास के सभागार में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार तुषार कांति बोस, रमेश नैय्यर एवं इंडिया टुडे दिल्ली के संपादक अंशुमन तिवारी की उपस्थिति में संस्कृत के विद्वान डॉ महेश चन्द्र शर्मा की नवमी कृति ‘साहित्य और समाज’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडल के सौजन्य से हुआ है।
डॉ शर्मा की लगभग सभी कृतियां केन्द्र अथवा राज्य शासन के सौजन्य एवं सहयोग से हुआ है।












