भिलाई। जेसीआई दुर्ग भिलाई, इंदिरा मार्केट व्यापारी संघ, नवदृष्टि फाउंडेशन एवं चेम्बर ऑफ़ कामर्स की दुर्ग इकाई की दुर्ग इकाई ने संयुक्त रूप से इंदिरा मार्केट में देशभक्ति गीतों के साथ 73वां स्वंतत्रता दिवस मनाया। जेसी अनिल नीति बल्लेवार ने संचालन किया। दिलीप मारोटी, केट के अध्यक्ष पवन बडजात्या, चेम्बर के अध्यक्ष मोहम्मद अली, युवा चेम्बर अध्यक्ष कुलदीप लालवानी तथा जेसीआई अध्यक्ष जेसी नितिन दीक्षा अग्रवाल ने ध्वजारोहण पश्चात अपनी संस्थाओ के मिशन की जानकारी दी।












