दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में हिन्दी साहित्य समिति तथा हिन्दी विभाग द्वारा विवेकानंद सभागार में प्रेमचंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते डॉ. जय प्रकाश ने कहा प्रेमचंद एक महान कथाकार थे। विश्व साहित्य में उन्हें लू शुन तथा गोर्की के समकक्ष रखा जा सकता है। ये तीनों अपने-अपने देश में जीवन के यथार्थ को चित्रित कर रहे थे, खासकर मजदूर किसान उनके मुख्य विषय रहे।












