भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में 14 अगस्त को रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस पर केंद्रित विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय के टैगोर सदन द्वारा आयोजित इस विशेष प्रार्थना सभा में रक्षाबंधन एवं संस्कृत दिवस के महत्व पर प्रकाश डाल छात्रों ने संस्कृत गीत एवं श्लोकों का सुमधुर वाचन किया। रक्षाबंधन में निहित भाई-बहन के प्रेम एवं सुरक्षा के दायित्व को प्रदर्शित करते हुए बहनो ने अपने भाइयों की कलाइयों में रक्षा-सूत्र बाँधा।












