भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में जन्माष्टमी एवं दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गु्रप चेयरमैन संजय रूंगटा के मुख्य आतिथ्य एवं निर्देशक श्रीमती रजनी रूंगटा के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर की गई। प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्रों ने सुमधुर भजनों को प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। कृष्ण-लीला पर आधारित नयनाभिराम नृत्य प्रस्तुत किए गए। जन्माष्टमी के माहात्म्य पर छात्रों की विचार अभिव्यक्ति के पश्चात दही-हांडी प्रतियोगिता आरंभ की गई।












