दुर्ग। विद्यार्थी अपना अस्तित्व पहचान कर सफलता हेतु प्रयत्न करें। हम अपनी क्षमता का सही मूल्यांकन न कर पाते हुए दूसरों पर आधारित निर्णय लेते है। यही हमारी असफलता का प्रमुख कारण होता है। विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के साथ ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए। ऐसा करने पर सफलता अवश्य प्राप्त होगी। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने आज महाविद्यालय के रवीन्द्रनाथ टैगोर सभागार में व्यक्त किये।












