भिलाई। डीएवी पब्लिक स्कूल छत्तीसगढ़ जोन-अ के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार ने आज कहा कि शिक्षक मात्र विद्यार्थियों के अंकों के उन्नयन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण के लिए भी उत्तरदाई है। वे डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर-2 को सीबीएसई मान्यता प्राप्त होने पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल को हाल ही में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हुई है। अब यह विद्यालय पूरी ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक तथा अन्य चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तत्पर है।












