भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में मिट्टी से गणेश मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपने घर से मिट्टी लाकर मूर्ति बनाना सीखा। पिडिलाइट फेविक्रिल कंपनी की सुपर टीचर श्रीमती विनीता गुप्ता ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने बताया कि बढ़ते हुए प्रदूषण के इस दौर में पीओपी से बनी गणेश प्रतिमाएं पानी में घुलती नहीं हैं और सालों साल उसी तरह पड़ी रह जाती हैं। यह जल स्रोतों को खराब करने के साथ ही प्रदूषण का भी कारण बनता है।












