भिलाई। भूपेश बघेल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शासन एक मॉडल पर कार्य कर रहा है। महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। शासन की कोशिश है कि भिलाई, रायपुर एवं बिलासपुर के उच्च शिक्षा संस्थानों के प्राध्यापकों के लेक्चर का लाभ प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में स्थित महाविद्यालयों के छात्र भी उठा सकें। उक्त उद्गार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने आज यहां कल्याण महाविद्यालय में व्यक्त किए।












