दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में साहित्यिक समिति द्वारा ‘थियेटर एण्ड लाईफ’ पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में नेशनल सकूल ऑफ़ ड्रामा दिल्ली एवं इंटरनेशनल ख्याति प्राप्त उज्जवल सिन्हा आमंत्रित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में रंगमंच की महत्ता एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। साहित्यिक समिति की संयोजक डॉ. सुचित्रा गुप्ता द्वारा उज्जवल सिन्हा का संक्षिप्त परिचय दिया एवं रंगमंच का जीवन से संबंध पर प्रकाश डाला।












