भिलाई। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के निर्देशन में राज्य स्तरीय (महिला/पुरूष) टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में किया गया। उक्त प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में प्रथम सेमी फाइनल रायपुर सेक्टर एवं बलौदा बाजार सेक्टर के बीच खेला गया जिसमें रायपुर सेक्टर 3-0 से विजयी रही। दूसरे सेमी फाइनल बिलासपुर सेक्टर एवं दुर्ग सेक्टर के बीच खेला गया जिसमें दुर्ग सेक्टर 3-0 से विजयी रही। पुरूष वर्ग का फाइनल मैच रायपुर सेक्टर एवं दुर्ग सेक्टर के बीच खेला गया जिसमें रायपुर सेक्टर 3-0 से विजयी रही।












