भिलाई। श्री शंकराचार्य कॉलेज में सोमवार को आयोजित इंटर स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में दुर्ग जोन विजेता बना। कॉलेज के इंडोर हॉल में आयोजित टूर्नामेंट में दुर्ग की लड़कियों ने कमाल का खेल दिखाते हुए पहले सेमी फाइनल में रायपुर को हराया। उसके बाद फाइनल में बलौदा बाजार को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम किया। विजेता टीम को विनिंग ट्राफी व खिलाड़ियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।












