रायपुर। ओकरिज इंटरनेशनल स्कूल, विशाखापत्तनम के छात्रों ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपने “गिव वे टू एम्बुलेंस” इनीशिएटिव की जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को बताया कि एम्बुलेंस के ट्रैफिक जाम में फंस जाने के कारण कई बार उन लोगों की भी मृत्यु हो जाती है जिन्हें बचाया जा सकता था। इस स्थिति को टालने के लिए वे जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं।












