भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 भिलाई की कक्षा आठवीं की छात्रा उन्नति अग्निहोत्री ने 19 वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता की किक-बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर, विद्यालय तथा जो़न का गौरव बढ़ाया। उन्होंने 32 किलोग्राम वर्ग में जांजगीर जोन को कड़ी टक्कर देते हुए यह खिताब अपने नाम किया। वहीं 28 किलोग्राम वर्ग में कक्षा छठवीं की छात्रा आकांक्षा प्रसाद ने कांस्य पदक जीता।












