दुर्ग। बच्चों में संस्कार भरने वाले दादा-दादी और नाना-नानी हर घर की बुनियाद होते हैं। उनके आस-पास रहना अपने आप में एक मजेदार एहसास है। वे न केवल ज्ञान के मोती बिखेरते हैं बल्कि प्यार और देखभाल के साथ हमारे जीवन को भी खुशियों से भर देते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा प्ले स्कूल, दुर्ग में ग्रैंड पैरेंटस डे समारोह का आयोजन किया गया।












