दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अंतर्गत यूथ रेडक्रॉस सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 26 सितम्बर को किया गया। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. तरलोचन कौर ने इस शिविर में उपस्थित डॉ. अजय गोवर्धन एवं डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर का परिचय दिया।












