दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में रसायन विभाग में कैमिकल सोसायटी का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. ज्योत्सना मेश्राम-प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष (रसायन) आरटीएम विश्वविद्यालय, नागपुर ने कैमिकल साइंस इन डेली लाइफ एवं मेडिसिनल रसायन पर रोचक व्याख्यान पावर पाइंट के माध्यम से दिया।












