भिलाई। विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए गए। साथ ही हृदय रोगों के प्रारंभिक लक्षणों के बारे में जानकारी दी गई। स्पर्श के एमडी डॉ दीपक वर्मा, मेडिकल डायरेक्टर डॉ एपी सावंत, इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विवेक दशोरे एवं मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ संजय गोयल उपस्थित थे। इस अवसर पर हैप्पी हार्ट पैकेज भी लांच किया गया।












