भिलाई। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर माँ राज राजेश्वरी महिला स्व सहायता समूह ने ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जिन्होंने अपने सामूहिक प्रयासों से आत्मनिर्भरता हासिल की। आज ये सभी विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों का संचालन कर रही हैं। महात्मा गांधी का सपना था कि देश की महिलाएं भी शिक्षित हों, निर्णय लें और राजनीतिक, आर्थिक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें।












