भिलाई। इंडोनेशिया के बाथम में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित 53वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं स्पोर्ट्स फिजिक की प्रतियोगिता में दुर्ग की निशा भोयर व भिलाई के दिनेश साहू ने कांस्य पदक जीतकर भारत तथा छत्तीसगढ़ राज्य का परचम विदेश में लहराहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग संघ के महासचिव अरविंद सिंह ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में पहली बार छत्तीसगढ़ का दिव्यांग बॉडी बिल्डर अश्वन सोनवानी ने पाँचवाँ स्थान हासिल कर प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।












