भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा ‘एन्जाइम एंड इट्स यूटिलाइजेशन इन पोल्यूशन कंट्रोल’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें भिलाई महिला महाविद्यालय की बायो टेक्नोलॉजी विषय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती सबीहा नाज ने पर्यावरण प्रदूषण निवारण संबंधी पहलुओं पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करने के साथ ही बढ़ते हुए प्रदूषण को एन्जाइम के द्वारा कम करने की जानकारी विद्यार्थियों को दी।












