भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने न केवल शैक्षणिक बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना दबदबा कायम किया है। महाविद्यालय की छात्रा अर्चना शोम एवं प्रीति यादव को ईस्ट जोन खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम तथा द्वितीय पुरस्कार प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय द्वारा उनका नगद पुरस्कार से सम्मान किया गया। यह पुरस्कार गृह, जेल, लोकनिर्माण, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें प्रदान किया।












