भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा विश्व खाद्य दिवस पर फूड और न्यूट्रिशन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संतुलित भोजन मनुष्य को सभी प्रकार की बिमारियों से सुरक्षित रखता है वतर्मान में भावी पीढ़ी इसे दरकिनारा कर केवल फास्ट फूड के रसास्वादन में लिप्त है। जिसके भयानक दुष्परिणाम भी हो रहे है। इन्हें पोस्टर के माध्यम से भोजन एवं पोषण के महत्व के बारे में दर्शाया गया।












