दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में स्वशासी वित्त समिति ने छात्रहित में अनेक निर्णय लिए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएन सिंह एवं स्वशासी प्रकोष्ठ नियंत्रक डॉ अनिल कश्यप ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ईको क्लब, साइंस क्लब, साहित्यिक समिति, महिला प्रकोष्ठ, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल आदि का गठन एवं इनसे संबंधित गतिविधियों के संचालन हेतु स्वशासी मद से राशि आवंटित किए जाने का अनुमोदन किया गया।












