भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तात्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखने की शपथ ली। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये एन.एस.एस. प्रभारी दीपक सिंह ने कहा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता दिवस का आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाने के लिये व सावधानी से दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है के प्रति जागरूक किया जा सके।












