बिलासपुर। बिलासपुर के सेमरी और सिंगरी में अब तक की गई ब्लड सैम्पल की जांच में 37 एचआईवी पॉजीटिव मरीज पाए गए हैं। इस जानकारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। शासन ने जांच किट भेजकर अब सभी लोगों की जांच करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। साथ ही यहां एचआईवी के तेजी से फैलने के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि इसकी रोकथाम के उपाय किये जा सकें।












