भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शीत ऋतु को देखते हुए जरूरतमंदों को कंबल और बच्चों को स्वेटर प्रदान किया जाएगा। 14 नवम्बर को बालदिवस के उपलक्ष्य में आजाद स्कूल स्टेशन मरौड़ा में संस्था के सदस्य इसका वितरण करेंगे। संस्था द्वारा जरूरतमंदों को प्रति शनिवार को ‘लिबास’ प्रकल्प के जरिए परिधानों का वितरण किया जाता है। आजाद स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा 200 लोगों को कंबल एवं 150 स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वेटर प्रदान किया जाएगा।












