भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय के समाज कल्याण विभाग ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरूद के जरूरतमंद बच्चों को लेखन सामग्री प्रदाय कर बालदिवस को सार्थक बनाया। विद्यालय में बालदिवस के अवसर पर बाल केंद्रित समारोह आयोजित किया जिसमें सभी प्रस्तुतियां विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दी गईं।












