भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज आफ साइंड एंड टेक्नालॉजी में 23 व 24 नवंबर को सिस्टिन काई कराते डू एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने राज्य स्तरीय कराते टूर्नामेंट का आयोजन किया है। जहां प्रदेश भर से 250 बच्चे अपना जौहर दिखाएंगे। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों, उनके कोच एवं प्रबंधकों के ठहरने की व्यवस्था कॉलेज कैम्पस में ही की गई है। कराते एसोसिएशन के रेफरी शीहान प्रेमजी सेन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।












