दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग ने महाविद्यालयीन सेक्टर स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है। यह प्रतियोगिता मनसा महाविद्यालय कोहका द्वारा आयोजित की गई थी। फाईनल में शासकीय कन्या महाविद्यालय की भिड़त मनसा महाविद्यालय कोहका से हुई, कन्या महाविद्यालय 13-11 से विजेता रहा। शास. कन्या महाविद्यालय का पहला सेमीफाईनल मैच सेन्ट थामस महाविद्यालय भिलाई के मध्य खेला गया। शास. कन्या महाविद्यालय दुर्ग 27-01 से विजेता रहा।












