दुर्ग। शासकीय डॉ. वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की महिला क्रिकेट टीम अंतमर्हाविद्यालयीन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फायनल में लगातार पाँचवी बार पहुँची। राजनांदगांव के शासकीय कमला देवी महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित फायनल मैच में स्वरूपानंद महाविद्यालय, हुडको तथा कन्या महाविद्यालय, दुर्ग के बीच मैच खेला जाना था। स्वरूपानंद महाविद्यालय की टीम मैदान में उतरी ही नहीं अंतत: निर्णायकों ने कन्या महाविद्यालय दुर्ग की टीम को वाक ओवर दे दिया।












