भिलाई। सेक्टर-1 के भिलाई इस्पात संयंत्र क्रिकेट ग्राउण्ड में आज सुबह खेले गए एक प्रदर्शन मैच में स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल की टीम ने दैनिक भास्कर की टीम को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर दिया। यह एक मैत्रीपूर्ण मैच था। कप्तान डॉ संजय गोयल की इस टीम ने इससे पहले राजधानी रायपुर में खेली जाने वाली अन्तर चिकित्सालय ट्राफी पर भी एकाधिक बार कब्जा किया है। मैच जीतने पर स्पर्श को विजेता की ट्राफी प्रदान की गई।












