भिलाई। खैरागढ़ के मुढ़ीपार से निकले एक युवक अमित श्रीवास्तव ने तमाम चुनौतियों का मुकाबला करते हुए उद्योगजगत में अपने पांव जमाए और आज सात उद्योगों का संचालन कर रहे हैं। इनमें से पांच उद्योग संयुक्त उद्यम हैं। इसमें विदेशी कंपनियों की भी भागीदारी है। उन्होंने युवाओं से कहा कि सरकारी नौकरी ठीक है पर वहां प्रदर्शन एवं तरक्की के अवसर सीमित हैं। वे यहां डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रेरणा एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।












