दुर्ग। पुस्तकों के गहन अध्ययन से ही सफलता संभव है। वर्तमान मोबाइल के युग में विद्यार्थियों ने पुस्तकों की हार्ड कॉपी अध्ययन करना कम कर दिया है। यह उचित नहीं है। किसी भी विषय के गहन अध्ययन हेतु संबंधित पुस्तकों का महत्व होता है। ये उद्गार भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सेवानिवृत्त डायरेक्टर जनरल नीतिष दत्ता ने शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित आमंत्रित व्याख्यान के दौरान व्यक्त किये। श्री दत्ता भूगर्भशास्त्र के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।












