भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला ‘एकाउटिंग पैकेज एण्ड जॉब अपॉरचुनिटीज एबलेबल इन एकाउटिंग इन्डस्ट्रीज’ का आयोजन बी.कॉम अंतिम एवं एम.कॉम के विद्याथिर्यों के लिए किया गया। महाविद्यालय की निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. रक्षा सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय न केवल शिक्षा प्रदान करता है वरन अपने विद्याथिर्यों को रोजगार प्रदान कराने में भी सहायक रहता है। इस प्रकार की कार्यशालाएं इसी उद्देश्य की पूर्ति करती है।












