भिलाई। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल का गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जुनवानी रोड स्मृति नगर में लोकार्पण किया। हाईटेक सुपरस्पेशालिटी ने लगभग साल भर से बंद पड़े अपोलो बीएसआर अस्पताल को संचालित करने की जिम्मेदारी ली है। इस अस्पताल में जल्द ही अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी प्रारंभ की जाएगी जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव भी उपस्थित हुए।












