भिलाई। डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में खेल दिवस का आयोजन किया गया। एलएमसी चेयरमैन बीके डे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि श्री डे, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रियंका शुक्ला तथा शिक्षक प्रभारी श्रीमती योगिता शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने खेल दिवस के उद्घाटन की घोषणा करते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में उड़ाकर औपचारिक रूप से इसे प्रारंभ किया।












