भिलाई। पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय समन्वयक एवं इन्टैक को दुर्ग जिला समन्वयक डॉ डीएन शर्मा ने आज खेल-खेल में बच्चों को इस बात की शिक्षा दी कि बिना पूरी बात को समझे जवाब नहीं देना चाहिए। किसी बात को समझने के लिए हमें अपनी सभी इन्द्रियों का उपयोग करना चाहिए। डॉ शर्मा ग्राम समोदा में एमजे कालेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के बौद्धिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। सत्र में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी मौजूद थीं।












