भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित जीडी रूंगटा कॉलेज आॅफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दो विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। बीसीए की आयुषी तिवारी ने जहां द्वितीय स्थान बनाया वहीं सुविधि कांकरिया ने आठवां स्थान हासिल किया। बीसीए की रूपाली साहनी ने प्रावीण्य सूची में आठवां स्थान बनाया। महाविद्यालय परिवार ने इन बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।












