दुर्ग। संजय रूंगटा गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रूंगटा प्ले स्कूल, दुर्ग में प्री प्रायमरी के बच्चों का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर, दुर्ग एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय रूंगटा, डायरेक्टर रजनी रूंगटा, साकेत रूंगटा एवं हर्षा रूंगटा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत माँ सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।












