भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के छात्रों द्वारा ग्राम बोडेग़ांव में ग्राम सेवा के प्रति चेतना विकसित करने व विद्यार्थियों को ग्रामीण समस्याओं से परिचित कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना का कैम्प लगाया गया। बोड़ेगांव स्कूल में सप्ताह भर जनहितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 19 जनवरी से शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बोड़ेगांव, संकुल केन्द्र जेवरा सिरसा में स्वामी श्री स्वरुपानंद सरस्वती महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा ग्रामवासियों और शाला के विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सेवा भावना जगाने की कोशिश की जाएगी।












