भिलाई। एमजे कालेज का 19वां वार्षिकोत्सव ‘अस्त्र-2020’ ऊर्जा से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया। बालीवुड थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बॉलीवुड के सात दशकों का सफर बेहद खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया। ‘अस्त्र-2020’ एमजे ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित सभी महाविद्यालयों का संयुक्त वार्षिकोत्सव है। बॉलीवुड के इस सफर को महाविद्यालय वार बांट दिया गया था।












