भिलाई। बीमारियों के फैलने का कारण, उनकी रोकथाम तथा चिकित्सा के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। बावजूद चुनौतियां जस की तस बनी हुई हैं। कोरोना वायरस ने चीन में महामारी का रूप ले लिया। पर बजाए अड़ोस पड़ोस के राज्यों में पैर पसारने के वह सीधे इटली जा पहुंचा। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देशों में इटली दूसरे स्थान पर है। इसलिए शोध के क्षेत्र में ज्ञान का आदान प्रदान बेहद जरूरी हो जाता है। उक्त उद्गार छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (सीकॉस्ट) के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह (आइएफएस) ने आज श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करते हुए कहीं।












