भिलाई-3। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पर व्याख्यान, परिचर्चा, रैली आदि का आयोजन किया गया। वार्ड-13 के पार्षद राजेश दांडेकर आयोजन के मुख्य अतिथि थे। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नितिश दुबे विशिष्ट अतिथि थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने की। प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया। आज हमें अपने संविधान निर्माता को याद करने की जरूरत है तथा उनके बताये गये नियमों पर अमल करने की जरूरत है।












