भिलाई। नवोदित कवि एवं लेखक शुचि भवि की दो कृतियां दोहा संग्रह ‘आर्यकुलम की नींव’ एवं ग़जल संग्रह ‘मसाफते ख्वाहिशात’ का विमोचन स्थानीय रॉयल ग्रीन कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार विनोद मिश्र ने की जबकि संचालन डॉ. साकेत रंजन प्रवीर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुधियाना से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकार सागर सियालकोटी थे। अध्यक्षता कर रहे विनोद मिश्र ने लेखक की बहुआयामी जिम्मेदारियों की चर्चा करते हुए कहा कि लेखक का एक महत्वपूर्ण धर्म होता है जो हमेशा सकारात्मक होता है।












