दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कौशल विकास प्रकोष्ठ की छात्राओं द्वारा मिनीमाता पॉलीटेक्नीक कॉलेज राजनांदगांव के कास्ट्यूम डिजाईन एवं ड्रेस मेकिंग डिपाटर्मेन्ट का भ्रमण किया। गृहविज्ञान की प्राध्यापक डॉ. बबीता दुबे ने बताया कि सीडीडीएम की विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुल चैरसिया द्वारा छात्राओं को फिगर स्कैचिंग, नैनर्स वीयर, एससरीज डिजाईनिंग, ज्वेलरी मेकिंग, बेसिक टेक्नीक, कन्सट्रक्शन, टेलरिंग टूल्स एवं उपकरण, हिस्टोरिकल कास्ट्यूम, फेब्रिक आरनामेन्ट टेक्नीक से संबंधित जानकारी दी गयी।












