भिलाई। 19वीं राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा डॉ. खूबचंद बघेल महाविद्यालय परिसर भिलाई 3 में सम्पन्न हुई। बिलासपुर के पी.आनंद राव को मिस्टर छत्तीसगढ़ एवं भिलाई के सुप्रीति अचार्जी को मिस छत्तीसगढ़ का खिताब दिया गया। टीम चैम्पियशिप का पुरस्कार दुर्ग को एवं टीम फर्स्ट रनरअप का खिलाब धमतरी एवं सेकण्ड रनरअप रायपुर ने जीता। बेस्ट पोजर शैलेश नेताम एवं बेस्ट० इम्प्रुवड बॉडी बिल्डर का खिताब प्रदीप झा को गया है। स्पर्धा में अर्जुन अवार्डी अनुज कुमार, एस. भास्करन एवं विश्वास राव का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनुज कुमार एवं भास्करन ने शो में अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया।












