भिलाई। हौसलों में उड़ान तो थी ही, अब तो पंख भी लग गए। कुछ ऐसा ही दिखा रूंगटा कार्निवाल-2020 में। स्टूडेंट्स की प्रतिभा को उनकी बंद जुबान के सामने नहीं परखा जा सकता, लेकिन रूंगटा कार्निवाल ने संजय रूंगटा कैम्पस के विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान कर दिया, जिससे पता चला कि कैम्पस के विद्यार्थी कितने हुनरमंद हैं। उक्त विचार संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन संजय रूंगटा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किये। सेलिब्रिटी नाईट का आगाज बॉलीवुड सिंगर असीस कौर के सुमधुर गीतों से हुआ।












